Admission Open 2025-26 at Saraswati Vidya Mandir CBSE School with Modern Labs & Sports Facilities Achievements: Our Students Excel in Academics & Sports Upcoming Events: Science Fair, Annual Day & Sports Week
Saraswati Vidhya Mandir Hr. Sec. School Mandsaur
  • Affiliated to CBSE - Affiliation No. 1030696
सुनील शर्मा (एम. ए., बी. एड.) प्रबंधक

स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात देश में आज भी गौरवशून्य , विवेकरहित व निराशाजनक शिक्षा प्रणाली प्रचलित है | भावी भारत के नौनिहालों को संस्कार व अनुशासन प्रेरित , भारतीय संस्कृति संस्कार , परंपरा व जीवन मूल्यों को अपने में समाहित करती , जन - जन के मन में राष्ट्र सेवा का संकल्प जगाने वाली शिक्षा पद्धति की आवश्यकता है |

सरस्वती विद्या मंदिर इन्हीं विचारों , भावनाओं व क्रियाओं का प्रत्यक्ष दर्शन है , जहाँ कल्पनाएँ आकार लेती है , सपने साकार होते है एवं सुनहरे भविष्य के प्रत्यक्ष दर्शन होते है | विद्यालय के प्रत्येक क्रियाकलाप में समाहित है - बालक का सर्वांगीण विकास , अर्थात - मन , बुद्धि , आत्मा का विकास |

शिक्षा यज्ञ के इस पावन कार्य में हम सब का समान योगदान आवश्यक है | सरस्वती शिशु मंदिर मंदसौर की प्रगति - पथ का प्रत्येक चरण अपने आप में गौरव गाथा से भरा है | आइये सब पढे सब बढ़े नित नवीन उपलब्धियां प्राप्त करते हुए राष्ट्र सेवा का संकल्प धारण करें |

सुनील शर्मा (एम. ए., बी. एड.) प्रबंधक

Manager